मॉड्यूलर रसोईघर की स्थापना दौरान इन 7 आवश्यकताओं पर गौर करें

Rita Deo Rita Deo
Kitchen Designs, Infra I Nova Pvt.Ltd Infra I Nova Pvt.Ltd Cocinas modernas
Loading admin actions …

मॉड्यूलर रसोई की लोकप्रियता का मुख्य कारण यह है कि यह उपलब्ध स्थान के हर कोने का उपयोग सुनिश्चित करता है। मॉड्यूलर रसोई में कई डिजाइन उपलब्ध हैं जिनमे से यथायोग्य चुनना सबसे महत्वपूर्ण है जो इस स्थान के विन्यास का उच्चतम उपयोग करे और आपकी कामकाजी शैली के लिए  उपयुक्त भी हो। इसीलिए इस स्थान के सजावट के लिए किसी अनुभवी है पेशेवर की सहायता लेना बुद्धिमानी होती है ताकि बाद में पछतावा न हो।

इस विचार पुस्तक में हमारे रसोई सज्जाकारो ने उन 7 बुनियादी ज़रूरतों  पर प्रकाश डाला है जिन्हे मॉड्यूलर रसोईघर को लगाने के दौरान ध्यान में रखना अतिआवश्यक है।

1. त्रिकोण नियम और भंडारण इकाई

रसोई वितरण के तिकोने नियम के मुताबिक चार-नौ फीट के अंतराल के भीतर स्टोव, सिंक और रेफ्रिजरेटर की स्थापना होनी चाहिए । रसोई का सारा कार्य इन तीनो हिस्सों पर सबसे ज़ियादा केंद्रित  होता है  इसलिए रणनीतिक रूप से हर कार्यक्षेत्र योजनाबद्ध होना चाहिए। 


सबसे उपयुक्त रसोई ऐसा होना चाहिए जहाँ स्टोव और रेफ्रिजरेटर एक दूसरे के सामने स्थित होते हैं और दोनों के बीच में सिंक होता है जिससे एक त्रिकोण बनता है।

2. एल-आकृति

homify

सहूलियत के हिसाब से देखा जाए तो आयातकार अंतरिक्ष में अंग्रेजी वर्ण L के आकार का रसोईघर सबसे उचित होता है क्योकि ये नक्शा कोने को सबसे अच्छा उपयोग करने के लिए उपयुक्त है। आप या तो कोने पर सिंक रख सकते हैं या विभिन्न उपकरणों के लिए लम्बी अलमारी बना सकते हैं।

3. तत्वों का इस्तेमाल जिसके रख-रखाव में कम खर्च हो

homify Cocinas eclécticas

एक मॉड्यूलर रसोई के पीछे का सिद्धांत जीवन को सरल बनाना और आकर्षक दिखना है। इसलिए, विशेषज्ञों की सलाह है कि रसोईघर की रचना के दौरान उन सामग्रियों का उपयोग किया जाए जिनके  रखरखाव में खर्चा कम हो जैसे संगमरमर या पत्थर के काउंटर और लकड़ी या कांच के अलमारियाँ इत्यादि। इस तरह की सामग्री से रसोईघर की सफाई करना आसान होगा और ज़रुरत पड़े तो स्टील, सिंक और खुले भंडारण अलमारियों भी इस स्थान के लिए अच्छा विकल्प हैं। आप ग्रेनाइट या टाइल्स के रसोईघर का विकल्प चुन सकते हैं,और इसे लकड़ी के अलमारियाँ के साथ मिला कर बना सकते हैं।

4. वस्तुओ की गुणवत्ता

एक आधुनिक मॉड्यूलर रसोई की स्थापना के दौरान तकनीक की गुणवत्ता पर समझौता नहीं करना आवश्यक है । यह ध्यान में रखें की रसोईघर में जो कुछ भी आप बनाते या उपयोग करते हैं उसके असर घर के सदस्यों के स्वस्थ्य पर भी होगा इसिलए यह महत्वपूर्ण है कि आप सबसे अच्छे सामान का इस्तेमाल करें। यदि बजट मेहेंगे तत्वों की अनुमति नहीं देता है, तो उचित कीमत मॉड्यूलर रसोई फिटिंग चुन सकते हैं।

5. चुस्त संग्रहण

रसोई की विशेषता इसके अंतरिक्ष के अनुकूलन में चतुर भण्डारण संकलन से भी प्रकट होती है। मसाले, बर्तन, छोटे-बड़े उपकरण और बर्तन जैसी विभिन्न चीजों के लिए अंतरिक्ष को अनुभागीय दराज, मॉड्यूलर रसोई की सुविधाओं में सबसे महत्वपूर्ण है। वे खूबसूरती से भण्डारण प्रयास को कम करते हैं और रसोई में आश्चर्यजनक तरीके से वस्तुओ का आयोजन करते हैं जिससे चाकू, चम्मच, और अन्य कटलरी आसानी से इन दराजों में संग्रहीत किया जा सकता है।

6. एक खाद्य-भंडार (पैंट्री) जरूरी है

सुनिश्चित करें कि मॉड्यूलर रसोईघर के अंदर खाद्य-भंडार या पैंट्री अवश्य हो जिसमे किराने की खाद्य वस्तुओं को क्रॉकरी और कटलरी से अलग रखने का स्थान बन सके। आमतौर पर पैंट्री में उन खाद्य पदार्थों को संग्रहीत करने के लिए उपयोग किया जाता है जो दैनिक उपयोग में नहीं आते हैं और अक्सर कोने के अलमारियों में तार रैक के साथ बनाया जाता है।

7. पर्याप्त वायु-संचालन

किसी भी प्रकार की रसोई जिसका आप चयन करते हैं उचित वायु-संचालन के बिना अधूरा है। खिड़कियों के माध्यम से पर्याप्त वायु-सञ्चालन आदर्श तरीका है, लेकिन मॉड्यूलर रसोईएं में निकास या चिमनी के बिना कभी भी पूर्ण नहीं होती हैं

अगर इन विचारो की मदद से मॉड्यूलर रसोई में अधिक युक्तियों बनाने के लिए विचार काम पड़ रहें हैं तो  इस विचार पुस्तक के माध्यम से अपनी कल्पनाओ को पंख दें।

¿Necesitas ayuda con tu proyecto?
¡Contáctanos!

Destacados de nuestra revista